Movie prime

इनके क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवारों ने बनाई मजबूत पकड़

 
इनके क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवारों ने बनाई मजबूत पकड़
आरएनई, स्टेट ब्यूरो।  लोकसभा चुनाव में राज्य सरकार के चार मंत्रियों के क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों को बढ़त नहीं मिल सकी। इनके क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार इस बार आगे रहने में कामयाब हुए। कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की सवाई माधोपुर सीट भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 22510 वोटों से जीती थी। मगर लोकसभा चुनाव में यहां भाजपा प्रत्याशी को 28771 वोट कम मिले। इनके क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवारों ने बनाई मजबूत पकड़ राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम की नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को 16566 वोट ज्यादा मिले। लूणकरणसर सीट से खाद्य मंत्री सुमित गोदारा विधानसभा चुनाव 8869 वोटों से जीते थे मगर इस बार कांग्रेस प्रत्याशी को यहां से 2456 वोट ज्यादा मिले। यहां कांग्रेस के बागी वीरेंद्र बेनीवाल वापस कांग्रेस में आ गये थे जिनको विधानसभा चुनाव में 30 हजार से अधिक वोट मिले थे। इनके क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवारों ने बनाई मजबूत पकड़ उस दृष्टि से देखा जाए तो कांग्रेस की लीड कम है। राज्यमंत्री के के विश्नोई की गुड़ामालानी सीट से भाजपा विधानसभा चुनाव 15217 वोटों से जीती थी मगर इस बार यहां कांग्रेस प्रत्याशी 58006 वोट ज्यादा लेने में कामयाब रही। इनके क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवारों ने बनाई मजबूत पकड़