RudraNewsExpress_Logo

CBI ने 8 नवजात को किया रेस्‍क्‍यू, कई राज्‍यों में सर्च ऑपरेशन

 
आरएनई,नेशनल ब्यूरो।  देश में एक बड़ा बच्‍चा चोर गिरोह सक्रिय हैं,जो देश के कई राज्‍यों से बच्चे चोरी कर दिल्ली में खरीद फरोख्त का बड़ा नेटवर्क चला रहा है। केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत दिल्‍ली-एनसीआर में सक्रिय बच्‍चा चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। CBI ने 8 नवजात को किया रेस्‍क्‍यू, कई राज्‍यों में सर्च ऑपरेशन जांच एजेंसी ने 8 बच्‍चों को रेस्‍क्‍यू भी किया है इस मामले में कुछ आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है। दिल्‍ली और आसपास के इलाकों के साथ ही अन्‍य राज्‍यों से भी इसके तार जुड़े हैं। सीबीआई ने इसी सिलसिले में अन्‍य राज्‍यों में भी छापा मारा है। फिलहाल इस मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। CBI ने 8 नवजात को किया रेस्‍क्‍यू, कई राज्‍यों में सर्च ऑपरेशन चार लोग राडार पर केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई के द्वारा करीब 7-8 नवजात शिशुओं का रेस्‍क्‍यू करवाया है। जांच एजेंसी से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक इस मामले में जल्‍द ही 3 से 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकती है। सीबीआई की ओर इस बाबत औपचारिक तौर पर खुलासा किया गया है। CBI ने 8 नवजात को किया रेस्‍क्‍यू, कई राज्‍यों में सर्च ऑपरेशन फिलहाल आरोपियों से पूछताछ चल रही है। सूत्र बताते हैं कि नवजात समेत करीब 10 साल से छोटे बच्चे की चोरी और उससे जुड़े तस्करी करने के मामले में सीबीआई को कई इनपुट्स मिले हैं।ऐसे में जांच एजेंसी द्वारा सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई लगातार की जा रही है। CBI ने 8 नवजात को किया रेस्‍क्‍यू, कई राज्‍यों में सर्च ऑपरेशन कई राज्यों में सर्च ऑपरेशन चाइल्ड तस्करी से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई क है। जांच एजेंसी सीबीआई द्वारा दिल्ली एनसीआर समेत कई अन्य राज्यों में सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है। सूत्र के मुताबिक, पिछले कुछ समय पहले सीबीआई को मिले चाइल्ड तस्करी से जुड़े इनपुट्स के आधार पर FIR दर्ज की गई थी। CBI ने 8 नवजात को किया रेस्‍क्‍यू, कई राज्‍यों में सर्च ऑपरेशन उसके बाद आरोपियों और कुछ संस्थाओं से जुड़े लोकेशन पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। सूत्र के मुताबिक सर्च के दौरान जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। जल्द ही इस मामले में औपचारिक तौर पर जानकारी दी जाएगी। CBI ने 8 नवजात को किया रेस्‍क्‍यू, कई राज्‍यों में सर्च ऑपरेशन

FROM AROUND THE WEB