Movie prime

SRI GANGANAGAR : NRI परिवार रिश्तेदार से मिलने जा रहा था

 
SRI GANGANAGAR : NRI परिवार रिश्तेदार से मिलने जा रहा था
RNE, BIKANER . बीकानेर संभाग के चूनावढ़ के पास रोडवेज बस और कार की हुई भीषण टक्कर में एक ही परिवार के चार जनों की मौत हो गई। इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार पंजाब से NRI परिवार के पांच लोग कार से श्रीगंगानगर के पदमपुर में रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। SRI GANGANAGAR : NRI परिवार रिश्तेदार से मिलने जा रहा था इस बीच पदमपुर मार्ग पर चूनावढ़ भगवानसर गांव के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। SRI GANGANAGAR : NRI परिवार रिश्तेदार से मिलने जा रहा था हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक ढाई साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार की एक महिला घायल है। SRI GANGANAGAR : NRI परिवार रिश्तेदार से मिलने जा रहा था वहीं आठ बस यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक NRI हैं, जो होली पर पंजाब आए थे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने दोनो वाहनों को कब्जे में ले लिया है। SRI GANGANAGAR : NRI परिवार रिश्तेदार से मिलने जा रहा था