21 वर्षीय मंजू ने श्रीडूंगरगढ़ थाना में मामला दर्ज करवाया
Feb 22, 2024, 16:38 IST

आरएनई,बीकानेर। दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एक विवाहिता ने पति वह सास ससुर के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव केऊ पुरानी निवासी 21 वर्षीय मंजू पुत्री मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 5 मई 2023 को नागौर निवासी राजू पुत्र जुगलकिशोर स्वामी के साथ हुआ।
पति राजू, ससुर जुगलकिशोर, सास कंचन व ननद सुनीता ने उसे कम दहेज देकर समाज में नाक कटवाने का ओलमा देते हुए परेशान करने लगे। लगातार 5 लाख रूपए नगदी व सोने के कड़े लेकर आने के लिए तंग करने लगे। 6 माह पहले आरोपियों ने एकराय होकर उसे घर से निकाल दिया व 25 सितंबर 2023 को आरोपी केऊ पुरानी आए व धक्का मुक्की करने लगे।
परिवादिया के परिजनों ने समझाईश का प्रयास किया परंतु आरोपी अपनी मांग पर अड़े रहें व उसका स्त्रीधन लौटाने से भी मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।




