JHARKHAND : पुलिस ने एक टीपीसी आतंकी को ज़िंदा पकड़ा
 Mar 10, 2024, 23:07 IST
                                                    
                                            RNE, NETWORK . पुलिस और टीपीसी उग्रवादियों की आमने सामने मुठभेड़ हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक टीपीसी आतंकी को ज़िंदा पकड़ लिया। आतंकी को छुड़ाने के लिए टीपीसी आतंकी लगातार फायरिंग कर रहे हैं। घटना झारखंड के हजारीबाग जिले की है। 
 सर्च अभियान पर निकली पुलिस पर फायरिंग जानकारी के अनुसार टीपीसी कमांडर दिवाकर उर्फ प्रताप के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। यह घटना जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के आंगो में हुई है। जहां रविवार को सर्च अभियान पर निकली पुलिस की टीम के साथ टीपीसी उग्रवादियों की मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से गोलीबारी हुई। जानकारी के अनुसार अभी भी दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। 