Movie prime

पंजाब में AAP और कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक व सांसदों ने थामा बीजेपी का दामन

 
आरएनई,नेशनल ब्यूरो। लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के एक सांसद ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था और आज आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर ईस्ट से आप विधायक शीतल अंगूरल कुछ देर पहले सत्ताधारी बीजेपी में शामिल हो गए। सुशील कुमार रिंकू ने ऐसे समय में बीजेपी ज्वाइन की है जब आम आदमी पार्टी ने उन्हें जालंधर से टिकट देने की घोषणा कर दी थी। पंजाब में AAP और कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक व सांसदों ने थामा बीजेपी का दामन महागठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ रही है। रिंकू पहले कांग्रेस में रह चुके हैं और उन्होंने जालंधर पश्चिम सीट से 2017 में विधायकी का चुनाव जीता था। पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते और पंजाब के लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने भाजपा का दामन थाम लिया। पंजाब में AAP और कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक व सांसदों ने थामा बीजेपी का दामन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े एवं अन्य नेताओं की मौजूदगी में रवनीत सिंह बिट्टू ने पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विनोद तावड़े ने उनका पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं, तीन बार से सांसद हैं और उनके जैसे नेता के पार्टी में जुड़ने से पंजाब में भाजपा और ज्यादा मजबूत होगी। पंजाब में AAP और कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक व सांसदों ने थामा बीजेपी का दामन पंजाब में AAP और कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक व सांसदों ने थामा बीजेपी का दामन