Movie prime

बीकानेर: मुंबई साइबर पुलिस बनकर बीकानेर की लड़की को धमकाया, सात लाख से ज्यादा ठगे

 
बीकानेर: मुंबई साइबर पुलिस बनकर बीकानेर की लड़की को धमकाया, सात लाख से ज्यादा ठगे
  • धमकी: मुंबई साइबर क्राइम पुलिस से बोल रहा हूं, तुम्हारे पार्सल में तीन फर्जी पासपोर्ट मिले हैं
आरएनई, बीकानेर। जब आपके साथ साइबर क्राइम हो जाएं तो पुलिस के पास जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहता। अगर कोई अपराधी ही पुलिस बनकर ही साइबर क्राइम को अंजाम दे दें तो एकबारगी तो आप क्या करेंगे! एकबारगी तो भरोसा करना ही पड़ेगा। जब तक ठगे जाने की बात पता चलेगी तब तक काफी देर हो जाएगी। बीकानेर: मुंबई साइबर पुलिस बनकर बीकानेर की लड़की को धमकाया, सात लाख से ज्यादा ठगे ऐसा बीकानेर की एक लड़की के साथ ही हुआ है। उसके पास फोन आया कि ‘मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं। तुम्हारे नाम के पार्सल में तीन फर्जी पासपोर्ट मिले हैं। इतना ही नहीं इस फोन के साथ ही मुंबई कस्टम के भी शामिल होने की बात कही गई। कहा गया, आधार कार्ड से फर्जी ट्रांजेक्शन हुए हैं। बीकानेर: मुंबई साइबर पुलिस बनकर बीकानेर की लड़की को धमकाया, सात लाख से ज्यादा ठगे घबराई हुई लड़की ने बचने के लिए दनादन पैसे जमा करवाने शुरू कर दिये। जब तक उसे यह अहसास हुआ कि वह मुंबई साइबर पुलिस और कस्टम के नाम पर ठगी गई है तब तक लगभग 7.33 लाख रूपए उसके हाथ से निकल चुके। बीकानेर: मुंबई साइबर पुलिस बनकर बीकानेर की लड़की को धमकाया, सात लाख से ज्यादा ठगे ठगी गई लड़की बीकानेर के पटेल नगर में रहने वाली श्रुति बुडानिया है। घटना को लगभग 10 दिन हो चुके हैं। इस संबंध में अब बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दी है। सहायक उप निरीक्षक मांगीलाल इस मामले की जांच कर रहे हैं। ठगी करने के आरोपियों में से एक का नाम प्रकाश बताया गया है। बीकानेर: मुंबई साइबर पुलिस बनकर बीकानेर की लड़की को धमकाया, सात लाख से ज्यादा ठगे