एक्सेस नॉउ और कीपटऑन की रिपोर्ट, साल 2023 में भारत में 116 बार इंटरनेट शटडाउन किया गया
May 17, 2024, 13:18 IST

आरएनई, नेशनल ब्यूरो इंटरनेट शटडाउन के मामले में भारत लगातार छठे वर्ष शीर्ष स्थान पर रहा है। अलग अलग कारणों से ही सही मगर नेट का सर्वाधिक शटडाउन भारत मे ही फिर हुआ है। ये खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है।
एक्सेस नॉउ और कीपटऑन के जुटाये आंकड़ों के मुताबिक साल 2023 में भारत में 116 बार इंटरनेट शटडाउन किया गया। साथ ही किसी एक कस्बे या शहर में इंटरनेट बंद करने के बजाय पूरे राज्य का इंटरनेट बंद करने का चलन बढ़ा है, मणिपुर व पंजाब इसके उदाहरण है।
इंटरनेट शटडाउन के मामले पूरी दुनिया मे बढ़े हैं। साल 2023 में 39 देशों में 283 बार इंटरनेट शटडाउन की घटनाएं सामने आई है। संगठन द्वारा, साल 2016 से इंटरनेट शटडाउन के आंकड़ों को जुटाया जा रहा है। तब से पहली बार इतनी इंटरनेट शटडाउन की घटनाएं दर्ज हुई है। 2022 से इंटरनेट शटडाउन के मामलों में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।






