फाइनल में जीत दर्ज कर रिकॉर्ड आंठवा खिताब जीतने की कोशिश करेगी टीम इंडिया
Jul 28, 2024, 13:57 IST

** आठवीं बार खिताब के लिए लड़ेगा भारत
** भारत का कप में बेहतर प्रदर्शन
RNE, Sports Desk महिला एशिया क्रिकेट कप के फाइनल में आज भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा। भारत आज आठवीं बार खिताब हासिल करने के लिए मैदान में उतरेगा। मैच दोपहर 3 बजे आरम्भ होगा।
भारत का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन शानदार रहा है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम फाइनल में भी यह सिलसिला जारी रखना चाहती है। कप में श्रीलंका की टीम भी अब तक अजेय रही है।




