RudraNewsExpress_Logo

समुद्री डकैती विरोधी अभियानों के लिए दिया सम्मान

 
RNE, NATIONAL BUREAU . समुद्री डकैती विरोधी अभियान सफलतापूर्वक चलाने के लिए दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि की अपनी यात्रा के दौरान नौसेना अध्‍यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार ने आईएनएस शारदा को ‘ऑन द स्पॉट यूनिट प्रशस्ति पत्र’ से सम्मानित किया। समुद्री डकैती विरोधी अभियानों के लिए दिया सम्मान यह जहाज ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ओमारी के सभी 19 चालक दल के सदस्यों (11 ईरानी और 08 पाकिस्तानी) की सुरक्षित रिहाई में शामिल था, जिसे सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री डाकुओं ने बंधक बना लिया था। समुद्री डकैती विरोधी अभियानों के लिए दिया सम्मान जहाज को ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ओमारी की जांच करने का काम सौंपा गया था जिसका संभवतः समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया था। नौसेना आरपीए की निगरानी जानकारी के आधार पर, जहाज ने जहाज को रोक लिया और रात भर गोपनीय खोज जारी रखी। 02 फरवरी 2024 की सुबह, जहाज के महत्‍वपूर्ण हेलीकॉप्‍टर और उसके बाद प्रहार टीम को उतारा गया। जहाज की आक्रामक मुद्रा ने समुद्री डाकुओं को चालक दल और नाव को सुरक्षित रूप से छोड़ने के लिए मजबूर किया। समुद्री डकैती विरोधी अभियानों के लिए दिया सम्मान जहाज की त्वरित और निर्णायक कार्रवाई के परिणामस्वरूप अपहृत मछली पकड़ने वाले जहाज और उसके चालक दल को सोमाली समुद्री डाकुओं से छुड़ा लिया गया। समुद्री डकैती रोधी अभियानों के लिए तैनात जहाज और मिशन के अथक प्रयास ने हिंद महासागर क्षेत्र में नाविकों की सुरक्षा बढ़ाने के भारतीय नौसेना के संकल्प को बरकरार रखते हुए समुद्र में बहुमूल्य जिंदगियां बचाईं। समुद्री डकैती विरोधी अभियानों के लिए दिया सम्मान समुद्री डकैती विरोधी अभियानों के लिए दिया सम्मान समुद्री डकैती विरोधी अभियानों के लिए दिया सम्मान समुद्री डकैती विरोधी अभियानों के लिए दिया सम्मान

FROM AROUND THE WEB