दिल्ली आबकारी घोटाले में गिरफ्तार केजरीवाल की कल तिहाड़ जेल से हो सकती है रिहाई
Jun 20, 2024, 20:37 IST

RNE, NATIONAL BUREAU . दिल्ली आबकारी घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। उनकी जमानत याचिका पर दो दिन से बहस चल रही थी।
केजरीवाल के वकील का तर्क था कि ये पूरा केस कल्पना पर आधारित है। बहस के बाद कोर्ट ने उनको जमानत दे दी। उनकी तिहाड़ जेल से कल रिहाई हो सकती है। 21 मार्च 2024 को केजरीवाल गिरफ्तार हुए थे। बीच मे लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए उनको अंतरिम जमानत मिली थी। 2 जून को उन्होंने वापस सरेंडर किया था।



