RudraNewsExpress_Logo

BIKANER : एक तस्कर अरेस्ट, बाइक जब्त

 
RNE, BIKANER . ज़िले का पांचू थाना तस्करों की पनाहगाह बनता जा रहा है। पिछले एक महीने में क़रीब 5 करोड़ से अधिक का नशा पांचू थाना क्षेत्र से पुलिस ने पकड़ा है । आज पुलिस ने करीब 35 लाख़ की अफ़ीम सहित एक तस्कर को अरेस्ट किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाकाबन्दी के दौरान भारत माला एक्सप्रेसवे पर एक बिना नम्बरी मोटरसाईकिल को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया। BIKANER : एक तस्कर अरेस्ट, बाइक जब्त पुलिस ने पीछा कर तस्कर को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास 31 किलो 30 ग्राम अफ़ीम बरामद हुई। जिसकी मार्केट में वर्तमान क़ीमत क़रीब 35 लाख़ रुपए आंकी गई है। तहकीकात करने पर तस्कर ने अपना नाम राजेन्द्र कुमार पुत्र नरसीराम बिशनोई निवासी बांगूड़ा की ढाणी सांईसर बताया। पुलिस ने तस्कर को अरेस्ट कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। BIKANER : एक तस्कर अरेस्ट, बाइक जब्त BIKANER : एक तस्कर अरेस्ट, बाइक जब्त BIKANER : एक तस्कर अरेस्ट, बाइक जब्त

FROM AROUND THE WEB