Movie prime

मौसम : सुबह ठंडी, गलन वाली ठंड, आज संभाग में बदलेगा मौसम

 
मौसम : सुबह ठंडी, गलन वाली ठंड, आज संभाग में बदलेगा मौसम
  • संभाग में बारिश, कोहरे के आसार, मौसम आज मारेगा पलटी
RNE, BIKANER. शुक्रवार की सुबह बीकानेर में ठंडी थी। रात ठंडी हो गई थी जिसका असर सुबह तक भी था। सुबह गलन वाली ठंड थी। हवा नहीं थी। मगर शुष्क ठंड के कारण सर्दी का कुछ ज्यादा ही अहसास हो रहा था। कल हालांकि बीकानेर में न्यूनतम तापमान बढ़कर 9 डिग्री तक पहुंच गया मगर ठंड का अहसास कम नहीं था। सुबह ठंडी थी तो लोग वॉक के लिए भी नहीं निकले। जनजीवन भी देर से शुरू हुआ। मौसम : सुबह ठंडी, गलन वाली ठंड, आज संभाग में बदलेगा मौसम बीकानेर संभाग में बारिश के आसार आज से राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। उसका असर बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग में रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इन संभागों में बारिश हो सकती है, ओले गिरे सकते हैं और कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी करते हुए कुछ जिलों में 10 से 12 जनवरी तक तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि, बारिश की संभावना जताई है। इस कारण अनेक जिलों में तापमान में भारी गिरावट आयेगी। बीकानेर, जयपुर व भरतपुर में मावठ की संभावना है।  मौसम : सुबह ठंडी, गलन वाली ठंड, आज संभाग में बदलेगा मौसम बीकानेर में पलटी मारेगा मौसम मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज बीकानेर में मौसम पलटी मारेगा। शीत लहर रहेगी और संभाग में कई जगह मेघगर्जन के साथ बारिश भी हो सकती है। कल तापमान में बढ़ोतरी हुई थी मगर आज तापमान गिर सकता है। मौसम : सुबह ठंडी, गलन वाली ठंड, आज संभाग में बदलेगा मौसम