Movie prime

भीषण गर्मी के चलते मंदिर ट्रस्ट ने भगवान की दिनचर्या में किया बदलाव

 
भीषण गर्मी के चलते मंदिर ट्रस्ट ने भगवान की दिनचर्या में किया बदलाव
आरएनई, नेशनल ब्यूरो नौतपा के चलते तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में रामनगरी के मंदिरों में विराजमान भगवान की दिनचर्या भी बदल गई है। राम मंदिर में विराजमान बालक राम के राग - भोग में बदलाव कर दिया गया है। भीषण गर्मी के चलते मंदिर ट्रस्ट ने भगवान की दिनचर्या में किया बदलाव उन्हें भोग में दही और फलों का जूस दिया जा रहा है। शीतल आरती हो रही है। सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। राम मंदिर में रामलला पांच वर्ष के बालक के रूप में विराजमान है। इसलिए ठंडी व गर्मी से बचने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। भीषण गर्मी के चलते मंदिर ट्रस्ट ने भगवान की दिनचर्या में किया बदलाव राम मंदिर के पुजारी प्रेमचंद त्रिपाठी के अनुसार इस समय चूंकि नोतपा चल रहा है और गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। इसलिए रामलला को भोग में शीतल व्यंजन दिए जा रहै है। उन्हें सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। सुबह पहले दीपों से आरती होती थी अब चांदी की थाली में चारों तरफ फूल बिछाकर आरती की जाती है। भीषण गर्मी के चलते मंदिर ट्रस्ट ने भगवान की दिनचर्या में किया बदलाव वहीं लक्ष्मण किला में विराजमान ठाकुर व किशोरी जी को गर्मी से बचाने के लिए गर्भगृह में एसी लगाया गया है। मंदिर के अधिकारी सूर्यप्रकाश शरण के अनुसार भगवान की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद माना जाता है कि उनमें प्राण है। इसीलिए भोग, श्रृंगार व विश्राम की व्यवस्था की जाती है। भीषण गर्मी के चलते मंदिर ट्रस्ट ने भगवान की दिनचर्या में किया बदलाव भीषण गर्मी के चलते मंदिर ट्रस्ट ने भगवान की दिनचर्या में किया बदलाव भीषण गर्मी के चलते मंदिर ट्रस्ट ने भगवान की दिनचर्या में किया बदलाव