Movie prime

केरल में संघ की बैठक में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर हुआ मंथन

 
केरल में संघ की बैठक में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर हुआ मंथन
** संघ की बैठक में महिला सुरक्षा पर चर्चा ** ओटीटी सामग्री पर नजर हो RNE, Network राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आरएसएस ) की केरल के पलक्कड़ में तीन दिन चली समन्वय बैठक में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर खासतौर पर मंथन हुआ। राज्य और केंद्र सरकार से महिला अपराधों पर त्वरित न्याय के लिए लीगल फ्रेमवर्क बनाने पर जोर दिया। केरल में संघ की बैठक में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर हुआ मंथन साथ ही कानूनी ढांचे को मजबूत करने, समाज मे जागरूकता बढ़ाने, परिवार स्तर पर मूल्यों को बढ़ावा देने और शिक्षा के माध्यम से आत्मरक्षा कार्यक्रमों व डिजिटल सामग्री से सम्बंधित मुद्धों को सम्बोधित करने की आवश्यकता बताई गई। विशेष रूप से ओटीटी प्लेटफार्मों के कंटेंट की निगरानी पर जोर दिया गया। केरल में संघ की बैठक में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर हुआ मंथन कोलकाता दरिंदगी की घटना की पृष्ठभूमि में संघ ने महिला सुरक्षा के लिए देश भर में व्यापक अभियान चलाने की भी जरूरत बताई है। केरल में संघ की बैठक में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर हुआ मंथन पंच परिवर्तन अभियान संघ स्थापना के अगले साल 100 वर्ष पूरे होने पर सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण सहित पंच परिवर्तन अभियान चलाने का निर्णय किया गया। केरल में संघ की बैठक में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर हुआ मंथन