आज खास : शिव योग रात्रि 11:15 बजे तक, राहु काल दोपहर 04:34 बजे तक, चन्द्रमा करेगा मेष राशि पर संचार
Jan 6, 2025, 23:20 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 07/01/2025 सम्वत् : 2081 मास : पौष - शुक्ल पक्ष ति थि : अष्टमी 04:27 PM तक, तत्पश्चात नवमी वार : मंगलवार सूर्योदय : 07:33 AM सूर्यास्त : 05:52 PM ऋतु : शिशिर अयन : दक्षिणायन नक्षत्र : रेवती नक्षत्र 05:50 PM तक, तत्पश्चात अश्विनी नक्षत्र योग : शिव योग 11:15 PM तक, तत्पश्चात सिद्ध योग करण : बव 04:27 PM तक, तत्पश्चात बालव 8 जनवरी को 03:27 AM तक, तत्पश्चात कौलव चन्द्रमा : 05:50 PM तक मीन राशि में, तत्पश्चात मेष राशि पर संचार करेगा सूर्य : धनु राशि पर है राहु काल : 03:17 PM से 04:34 PM तक
दिन का चौघड़िया :
रात का चौघड़िया : मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
रोग | 07:33 AM | 08:51 AM |
उद्वेग | 08:51 AM | 10:08 AM |
चर | 10:08 AM | 11:25 AM |
लाभ | 11:25 AM | 12:42 PM |
अमृत | 12:42 PM | 02:00 PM |
काल | 02:00 PM | 03:17 PM |
शुभ | 03:17 PM | 04:34 PM |
रोग | 04:34 PM | 05:52 PM |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
शुभ | 05:51 PM | 07:35 PM |
अमृत | 07:35 PM | 09:17 PM |
चर | 09:17 PM | 11:00 PM |
रोग | 11:00 PM | 12:43 AM* |
काल | 12:43 AM* | 02:25 AM* |
लाभ | 02:25 AM* | 04:08 AM* |
उद्वेग | 04:08 AM* | 05:51 AM* |
शुभ | 05:51 AM* | 07:33 AM* |

मेष राशि : आज आप जो भी करेंगे, उसमें एक नई उर्जा और नया लक्ष्य दिखाई देगा। आपकी बातचीत का स्तर अविश्वसनीय रूप से बेहतर हो गया है और आप ऐसे किसी व्यक्ति से भी मिल सकते हैं जो आपकी जिंदगी को आर्थिक या आध्यात्मिक रूप से काफी प्रभावित करेगा। आप खुद को ज्यादा अच्छे से समझ पायेंगे और इससे आपको जीवन की दिशा तय करने में मदद मिलेगी। आप को इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी वर्तमान समस्याओं को खत्म करने के लिए सोचना चाहिए। वृषभ राशि : आज का दिन बदलाव के नाम रहेगा। आपकी मुलाकात ऐसी किसी आदमी से हो सकती है, जो आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलावों का या तो खुद कारण बनेगा या बदलाव लाने वाले लोगों से मुलाकात का माध्यम बनेगा। हालांकि, सभी बदलाव आपके लिए अच्छे नहीं रहेंगे। इससे पहले कि आप बदलाव को स्वीकार कर आगे बढ़ें, आपको यह भी देखना होगा कि क्या यह बदलाव आपके लिए आने वाले समय में लाभकारी साबित होंगे ?राशिफल
मिथुन राशि : आपकी प्रकृति उत्सुक और अदमनीय है और आप किसी भी प्रकार का नियंत्रण पसंद नहीं करते। आपको ऐसा करने की जरूरत भी नहीं है, इसके स्थान पर ख़ुशी और प्यार दें और आपको भी बदले में खूब ख़ुशी और प्यार मिलेगा। अपनी काम की भाग-दौड़ वाली जिन्दगी में अपने सहकर्मियों के साथ किसी छोटी सी यात्रा पर जाकर रंग भर सकते हैं।
कर्क राशि : आपने अपने लिए बहुत ऊँचे मानक तय किये हैं और आप इन्हें हासिल करने के लिए बहुत प्रयास कर रहे हैं। फिर भी लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल होगा और इससे आपको थोड़ी निराशा होगी। आपको लक्ष्य तय करने से पहले अपनी क्षमताएं ध्यान में रखनी होंगी। समय कोई बड़ा फैसला लेने के लिए उपयुक्त नहीं है।

तुला राशि : आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको सकारात्मक कदम उठाने के लिए ही प्रेरित करेगा। इससे आपको भविष्य में बहुत लाभ मिलेगा। अगर कोई आपसे उलझने की कोशिश करता भी है, तो आप शांति बनाये रखें और दृढ़ता से अपनी बात सामने रखें। आज आपकी धार्मिक तथा रहस्य विज्ञान के कार्यों में रुचि बनेगी।
वृश्चिक राशि : आज आपको ग्रहों की स्थिति के कारण हर भावना काफी गहन प्रतीत होगी। आपको प्यार और नफरत दोनों ही का बहुत गहनता से अनुभव होगा। आपको यह समझाने वाले अवसर भी आयेंगे कि आप किस कारण अब अपने करीबी दोस्तों से पुरानी भावना से बात नहीं कर पा रहे? हालांकि तुरंत कोई भी फैसला लेने के स्थान पुर रुक कर और सोच समझकर कदम उठाना ही सही होगा।
धनु राशि : आज का दिन बहुत व्यस्त रहेगा। बहुत सारे काम कतार में हैं। हालांकि आप अपनी तरफ से उन सब कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे, फिर भी सम्भावना यही है कि सब काम पूरे नहीं हो पायेंगे और आपको इस कारण तनाव होगा। काम पूरे करने में और किसी की सहायता लेने से न हिचकें, नहीं तो आप समय पर काम पूरा नही कर पायेंगे।

कुम्भ राशि : आज आप बिना किसी कारण के जिद्दी बने हुए हैं और सबके कहने तथा अपने खुद के मन की भी नहीं सुनना चाहते। आपको यह समझना है की इस रवैये से आपको कुछ हासिल नहीं होगा। आपको अपनी वर्तमान समस्याओं से पार पाने के लिए अपने दिल और दिमाग को खुला रखना होगा।
मीन राशि : आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है, आपको संवेदनशील लोगों से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा। यह समय सामना करने और फैसले लेने के लिए भी उपयुक्त है। आप जिन अवांछित स्थितियों से बचना चाहते थे, आपको उनमें खींचा जाएगा। कुछ कठोर निर्णय लेने होंगे। हालांकि आप दबाव में भी सही फैसले ले पायेंगे और कुल मिलाकर सब अच्छा होगा।