आज खास : षष्ठी प्रातः 07:54 बजे तक, विशाखा दोपहर 02:42 बजे तक, राहू काल सुबह 09:56 बजे से
Mar 2, 2024, 06:00 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 02/03/2024 सम्वत् : 2080 मास : फाल्गुन कृष्ण तिथि : षष्ठी 07:54 AM तक उपरांत सप्तमी वार : शनिवार सूर्योदय : प्रातः 7:02 बजे सूर्यास्त : शाम 06:36 बजे ऋतू : बसंत अयन : उत्तरायण नक्षत्र : विशाखा 02:42 PM तक उपरांत अनुराधा
योग : व्याघात 06:06 PM तक, उसके बाद हर्षण योग करण : वणिज 07:54 AM तक, बाद विष्टि 08:25 PM तक, बाद बव चन्द्रमा : 08:17 AM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा सूर्य : कुम्भ राशि में रहेगा राहू काल : आज सुबह 09:56 बजे से सुबह 11:22 बजे तक अभिजीत मुहूर्त : आज सुबह 12:2 बजे से दोपहर 01:11 बजे तक
दिन का चौघड़िया :
रात का चौघड़िया : | मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| काल | 07:03 AM | 08:30 AM |
| शुभ | 08:30 AM | 09:56 AM |
| रोग | 09:56 AM | 11:22 AM |
| उद्वेग | 11:22 AM | 12:48 PM |
| चर | 12:48 PM | 02:15 PM |
| लाभ | 02:15 PM | 03:41 PM |
| अमृत | 03:41 PM | 05:07 PM |
| काल | 05:07 PM | 06:33 PM |
| मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| लाभ | 06:33 PM | 08:07 PM |
| उद्वेग | 08:07 PM | 09:40 PM |
| शुभ | 09:40 PM | 11:14 PM |
| अमृत | 11:14 PM | 12:48 AM |
| चर | 12:48 AM | 02:21 AM |
| रोग | 02:21 AM | 03:55 AM |
| काल | 03:55 AM | 05:29 AM |
| लाभ | 05:29 AM | 07:02 AM |
मेष राशि : आज अपनी दिनचर्या के प्रति लापरवाही न रखें। घर में अकेलापन और बोरियत जैसा अनुभव हो सकता है। अपने काम के प्रति उदासीनता के कारण परेशान हो सकते हैं। आज बहुत महत्वपूर्ण कार्यों से दूरी बनाकर रखनी चाहिये। दूसरों पर आपको ज्यादा निर्भर नहीं रहना चाहिये। वृषभ राशि : आज व्यावसायिक उद्देश्य से यात्रा हो सकती है। वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। सन्तान के प्रति विश्वास बनाये रखें। आपके ऊपर काम का दबाव कम रहेगा। आपके सभी काम सफल होंगे। व्यवसाय में कुछ नया परिवर्तन कर सकते हैं।
सिंह राशि : धार्मिक अनुष्ठानों में आप रुचि लेंगे। नया वाहन खरीद रहे हैं, तो उसके विषय में पूरी जानकारी ले लें। जिन लोगों पर आप आँख- मून्दकर भरोसा करते हैं, हो सकता है वही आपको धोखा दे दें। बदहज़मी और गैस से बचने के लिये पौष्टिक भोजन का सेवन करें। व्यावसायिक तनाव को घर पर न आने दें। कन्या राशि : पति-पत्नी के बीच सम्बन्ध मधुर होंगे। युवाओं को नये करियर के अवसर मिलेंगे। राजनीतिक लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अपने मन की करें दूसरों से ज्यादा सलाह न लें। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। तुला राशि : आपकी उपलब्धियों के कारण लोग आपकी प्रशन्सा करेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर चिन्तित रहेंगे। फाइनेन्स सम्बन्धी कार्यों को लेकर परेशानी होगी। महत्वपूर्ण पेपर्स को सम्भाल कर रखें। रिश्तेदारों से आपको मिलना पड़ सकता है। वृश्चिक : आपके सभी काम समय पर पूरे हो जायेंगे। कमीशन से सम्बन्धित कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। धनु : आप दूसरों की सेवा में मन लगायेंगे। गलत खान-पान के कारण सेहत खराब हो सकती है। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। लैपटॉप और कम्प्यूटर में खराबी आ सकती है। नया काम शुरू करने में कठिनाई होगी। मकर राशि : आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आपकी सलाह से लोगों के काम बनेंगे। अटके हुये कार्यों को पूरा करने का तनाव रहेगा। पुराने सम्पर्कों का लाभ आप उठायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों के साथ पिकनिक के लिये जा सकते हैं। कुम्भ राशि : आवश्यक कार्य समय से पूरे हो जायेंगे। आज फोन पर काफी समय बिता सकते हैं। माता-पिता आपका मनोबल बढ़ायेंगे और आपके किसी महत्वपूर्ण विषय पर राय भी लेंगे। आपको पहले किये गये कठिन परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बहुप्रतीक्षित कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। मीन राशि : आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को दिया हुआ वचन पूरा कर सकेंगे। पुराना लोन आज चुका सकते हैं। बिना माँगे किसी को राय न दें। परिजन आपके विचारों और भावों को काफी महत्व देंगे।

