आज खास : गुरु-पुष्य का योग दोपहर 03:35 बजे तक, राहु काल दोपहर 01:41 बजे से, चन्द्रमा कर्क राशि में
Nov 21, 2024, 00:40 IST

दिनांक : 21/11/2024 सम्वत् : 2081 मास : कार्तिक - कृष्ण पक्ष ति थि : षष्ठी 05:03 PM तक, तत्पश्चात सप्तमी वार : गुरुवार सूर्योदय : 07:07 AM सूर्यास्त : 05:37 PM ऋतु : शरद अयन : दक्षिणायन नक्षत्र : पुष्य नक्षत्र 03:35 PM तक, तत्पश्चात अश्लेषा नक्षत्र योग : शुक्ल योग 12:01 PM तक, तत्पश्चात ब्रह्म योग करण : वणिज 05:03 PM तक, तत्पश्चात विष्टि 22 नवम्बर को 05:29 AM तक, तत्पश्चात बव चन्द्रमा : कर्क राशि पर संचार करेगा सूर्य : वृश्चिक राशि पर है राहु काल : आज 01:41 PM से 03:00 PM तकआज का पंचांग

दिन का चौघड़िया :
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
शुभ | 07:07 AM | 08:26 AM |
रोग | 08:26 AM | 09:45 AM |
उद्वेग | 09:45 AM | 11:03 AM |
चर | 11:03 AM | 12:22 PM |
लाभ | 12:22 PM | 01:41 PM |
अमृत | 01:41 PM | 03:00 PM |
काल | 03:00 PM | 04:18 PM |
शुभ | 04:18 PM | 05:37 PM |

मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
अमृत | 05:37 PM | 07:19 PM |
चर | 07:19 PM | 09:00 PM |
रोग | 09:00 PM | 10:41 PM |
काल | 10:41 PM | 12:23 AM* |
लाभ | 12:23 AM* | 02:04 AM* |
उद्वेग | 02:04 AM* | 03:45 AM* |
शुभ | 03:45 AM* | 05:27 AM* |
अमृत | 05:27 AM* | 07:08 AM* |

मेष राशि : ग्रहों की स्थिति आपको आज बहुत अधिक सामाजिक होने को कह रही है। आप दूसरों से बातचीत के माध्यम से अपनी जीवनशैली और करियर में बदलाव लाना चाहते हैं। जो कुछ आपने सोचा है, वो सब करने की कोशिश करें। आप जो भी करना चाहते हैं, उस पर अच्छे से ध्यान केन्द्रित कर सकते हैं। बस इतना ध्यान रखें कि अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारी न लें। वृषभ राशि : आज आपको अपनी आरामदायक स्थिति से बाहर आकर कुछ गंभीर प्रयास करने हैं। सावधान रहें कि बिल्कुल परम्पराओं के अनुसार चलने से आपको कुछ हासिल नहीं होगा। गंभीर होकर प्रयास करने से ही आपको बहाव के साथ बहते रहने के स्थान पर जीवन जीने की सही भावना आएगी। यह इस समय आपको मुश्किल जरुर लगेगा, लेकिन अगर एक बार आप यह कर गये तो आपका जीवन ही बदल जाएगा।राशिफल
मिथुन राशि : आज आप थोड़े से अभिमान में रहेंगे और उसी के प्रभाव में रहकर सोचेंगे और काम करेंगे। इसी के कारण आप किसी बड़े अधिकारी से बात करते हुए आँखें नहीं मिला पायेंगे। यह अच्छा होगा या बुरा, यह आज आपको सोचना है। हमारी सलाह यह है कि आज अपने दिमाग की सुनें। व्यवहार कुशलता का परिचय दें।
कर्क राशि : आप सृजनात्मक ऊर्जा से भरपूर हैं, अपनी कल्पनाशक्ति का उपयोग करें। इससे आपको ख़ुशी और सौभाग्य दोनों मिलेंगे। दिल की ना सुनें, अपने दिमाग की सुनें। तर्कशक्ति से काम लें। अपनी ऊर्जा को सही जगह पर लगायें। निवेश के लिए अच्छा दिन है। अधिक सावधानी की बजाय अपने आप को थोडा ढीला छोड़ दें, राहत मिलेगी।

तुला राशि : आपका दिमाग आज बहुत सक्रिय है, आप उर्जा और प्रेरणा से भरे हैं। आपके दिमाग में नयी योजनायें आती रहेंगी, जिन्हें आप आसानी से कार्यान्वित भी कर पायेंगे। आपकी समस्या आज यही रहेगी कि आपके दिमाग में आज लगातार नए विचारों की बाढ़ सी आती रहेगी। आप अपने आसपास के सभी लोगों को भी अधिक प्रेरित कर पायेंगे।
वृश्चिक राशि : आज आप साझेदारी के अंतर्गत घर और ऑफिस दोनों ही में बहुत अच्छा काम करेंगे। यदि अकेले काम करेंगे तो अस्पष्ट और असंभव सी लगने वाली मुसीबतों में फंस सकते हैं। टीम के रूप में काम करने पर ये बाधाएं परेशान नहीं करेंगी। आपसी सहयोग से आज आप किसी भी प्रयास में सफलता हासिल कर पायेंगे।

धनु राशि : इस बात की सम्भावना है कि कोई आपके आसपास आपके विचार चुराकर अपने करियर में प्रगति करना चाहता है। इसीलिए किसी से बात करते हुए सावधान रहें। आपको इस समय बड़ी गंभीरता से अपने हित के बारे में सोचना है। अपने लम्बे सहकर्मी रह चुके लोगों के साथ भी अपनी जानकारियां साझी न करें। इस दौरान धैर्य से काम लेंगे तो जल्दी ही अपने शुभचिंतकों को भी पहचान जायेंगे।

कुम्भ राशि : आप आज किसी मनोरंजक व्यक्ति के साथ सम्बन्ध स्थापित करेंगे। उसके साथ मजेदार बातचीत से समय अच्छा गुजरेगा। इस आदमी से सीखने और प्रेरणा लेने की कोशिश करें। इससे आपको और लोगों की मन स्थिति समझने में भी मदद मिलेगी। परिवार की यात्रा में अगर अपनी मनपसंद जगह जाना है तो योजना बनाने के समय सबसे आगे रहें।
मीन राशि : आज आपके लिए अच्छा दिन है। आपका सुंदर व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करेगा। आज आप कुछ भी करें, सफलता मिलेगी, आप काफी लोकप्रिय हैं। आप सृजनात्मक भी हैं और नम्र भी, आपके इन्हीं गुणों ने आपको इस मुकाम पर पहुंचाया है। चालाकी और अभिमान को आने दिये बिना इसी रास्ते पर चलते रहें।