आज खास : आयुष्मान योग शाम 06:22 बजे से, राहु काल सुबह 11:18 बजे तक, सूर्य धनु राशि पर
Dec 21, 2024, 02:45 IST

दिनांक : 21/12/2024 सम्वत् : 2081 मास : पौष - कृष्ण पक्ष ति थि : षष्ठी 12:21 PM तक, तत्पश्चात सप्तमी वार : शनिवार सूर्योदय : 07:28 AM सूर्यास्त : 05:41 PM ऋतु : हेमंत अयन : दक्षिणायन नक्षत्र : 22 दिसंबर को 06:15 AM तक, तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र योग : प्रीति योग 06:22 PM तक, तत्पश्चात आयुष्मान योग करण : वणिज 12:21 PM तक, तत्पश्चात विष्टि 22 दिसंबर को 01:23 AM तक, तत्पश्चात बव चन्द्रमा : सिंह राशि पर संचार करेगा सूर्य : धनु राशि पर है राहु काल : 10:01 AM से 11:18 AM तकआज का पंचांग

दिन का चौघड़िया
:
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
काल | 07:28 AM | 08:45 AM |
शुभ | 08:45 AM | 10:01 AM |
रोग | 10:01 AM | 11:18 AM |
उद्वेग | 11:18 AM | 12:34 PM |
चर | 12:34 PM | 01:51 PM |
लाभ | 01:51 PM | 03:08 PM |
अमृत | 03:08 PM | 04:24 PM |
काल | 04:24 PM | 05:41 PM |

मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
रोग | 05:41 PM | 07:24 PM |
काल | 07:24 PM | 09:08 PM |
लाभ | 09:08 PM | 10:51 PM |
उद्वेग | 10:51 PM | 12:35 AM* |
शुभ | 12:35 AM* | 02:18 AM* |
अमृत | 02:18 AM* | 04:02 AM* |
चर | 04:02 AM* | 05:45 AM* |
रोग | 05:45 AM* | 07:28 AM* |

मेष राशि : आज आप नम्र रहेंगे और दूसरों की स्वार्थरहित सेवा करेंगे। दूसरों को संतुष्ट करने के लिए अपना समय, स्थान, पैसा और यहां तक कि अपना भोजन भी लगायेंगे। लोग आपकी इसके लिए तारीफ करेंगे, लेकिन अपनी सीमाएं निर्धारित करें। अपने बच्चों पर भी ध्यान दें, उन्हें कोई संक्रमण हो सकता है। घर पर रहें और घर का स्वच्छ भोजन करें। वृषभ राशि : आज आपके लिए गंभीरता से मेहनत करने का दिन है। आप काफी लम्बे समय से लटक रहा एक काम संतोषजनक ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे। इससे आपके अधिकारी प्रभावित होंगे। आज आप पर किसी प्रसिद्ध व्यक्ति की भी नजर पड़ेगी और इस बात का आपके भविष्य पर काफी प्रभाव पड़ेगा।राशिफल
मिथुन राशि : आज स्वयं को भौतिक चीजों के मोह में फंसा अनुभव करेंगे, लेकिन किसी भी वस्तु को इतना कसकर न पकड़ें। बहाव के साथ बहना ही उपयुक्त है, सहज बने रहें। जब तक आपको जवाब नहीं मिल जाते, अपना नजरिया दृढ ही रखें। दूसरे स्थान पर शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं। इस बारे में दोस्तों और सहकर्मियों से बात करना सही रहेगा।
कर्क राशि : आज आपके लिए बहुत सारा काम है, व्यस्त रहेंगे। जल्दी के चक्कर में अपने किसी शुभचिन्तक को नाराज ना करें, नम्र बने रहें। आपकी सकारात्मकता के कारण नए अवसर मिलेंगे। धीरज रखें, परिवर्तन ही शाश्वत नियम है, इसलिए बदलाव तो आपके जीवन में भी होना ही है।
तुला राशि : आज आपके विचार उलझे और बिखरे हुए से हैं। आप एक साथ बहुत सारी बातों के बारे में सोच रहे हैं। इसका परिणाम यह होगा कि आज कोई भी काम पूरा नहीं कर पायेंगे। ध्यान को केन्द्रित रखने की जरुरत है। थोड़ा सा मानसिक अभ्यास करें और दूसरों से सलाह ना लें, क्योंकि अलग-अलग सलाह से आप और भी उलझते जायेंगे।
वृश्चिक राशि : किसी भी काम को तुरंत तैयार होकर शुरू करने से पहले गंभीरता से तर्क की कसौटी पर परख लेना ही ठीक होगा। आपके लिए कल्पनात्मक सा समय है, इसीलिए रोमांस का आनंद लें। रोमांस में कल्पना लाने से आपके लिए अच्छा होगा लेकिन अगर आप ऑफिस में भी यही करने की कोशिश करेंगे तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

धनु राशि : आज दुविधा और उलझन की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन यह बस उपरी आवरण है। जैसे ही स्थिति साफ होगी, आप वास्तविकता को देख पाएंगे। शुरुआत में सब कुछ उलझा हुआ सा लगेगा, लेकिन समय के साथ साथ सब ठीक होगा। अपना समय लें और चलते रहें, आपको सफलता मिलेगी। परिवर्तन तो जरूर होंगे लेकिन आपके भविष्य के लिए शुभ साबित होंगे।

कुम्भ राशि : आप आज रियल एस्टेट से जुड़ा कोई लाभकारी लेनदेन पूरा करने वाले हैं। सकारात्मक सोच आपकी शक्ति है और आपको इसका लाभ उठाना है, आपका कोई करीबी भी आपको इसके लिए प्रोत्साहित करेगा। आप आध्यात्मिक विकास के साथ साथ जीवन की भौतिक खुशियों का भी आनंद ले पायेंगे।
नई सोच से समृद्धि हासिल होगी।
मीन राशि : आपको आज भावनात्मक और वित्तीय, दोनों तरह का नुकसान हो सकता है। हालांकि आप आसानी से इससे बच भी सकते हैं, अगर आप उन लोगों से दूरी बना लें जो अपने फायदे के लिए आपको जबरदस्ती इन चीजों में घसीटना चाहते हैं। आज का दिन आराम से बिताएं और अपने उन घावों को भरने की कोशिश करें जों पिछली बातों से आपको मिले हैं।