आज खास : अश्लेषा नक्षत्र सुबह 9:46 बजे तक, राहु काल सुबह 10:46 बजे से
Oct 26, 2024, 07:00 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 26/10/2024 सम्वत् : 2081 मास : कार्तिक कृष्ण पक्ष तिथि : दशमी तिथि 27 अक्टूबर को 05:24 AM तक, उपरांत एकादशी वार : शनिवार सूर्योदय : 06:48 AM सूर्यास्त : 5:53 PM ऋतु : शरद अयन : दक्षिणायन अभिजीत मुहूर्त : आज 11:58 AM से 12:42 PM तक नक्षत्र : अश्लेषा 9:46 AM तक, तत्पश्चात मघा योग : शुक्ल योग 27 अक्टूबर को 5:57 AM तक, तत्पश्चात ब्रह्म योग करण : वणिज 4:19 PM तक, तत्पश्चात विष्टि चन्द्रमा : 9:45 AM तक कर्क राशि पर, तत्पश्चात सिंह राशि पर संचार करेगा सूर्य : तुला राशि पर है राहु काल : आज 10:46 AM से 12:10 PM तक
दिन का चौघड़िया :
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
काल | 06:48 AM | 08:11 AM |
शुभ | 08:11 AM | 09:34 AM |
रोग | 09:34 AM | 10:57 AM |
उद्वेग | 10:57 AM | 12:20 PM |
चर | 12:20 PM | 01:47 PM |
लाभ | 01:47 PM | 03:06 PM |
अमृत | 03:06 PM | 04:29 PM |
काल | 04:29 PM | 05:53 PM |

मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
लाभ | 05:53 PM | 07:30 PM |
उद्वेग | 07:30 PM | 09:07 PM |
शुभ | 09:07 PM | 10:44 PM |
अमृत | 10:44 PM | 12:21 AM* |
चर | 12:21 AM* | 01:57 AM* |
रोग | 01:57 AM* | 03:34 AM* |
काल | 03:34 AM* | 05:11 AM* |
लाभ | 05:11 AM* | 06:48 AM* |

वृषभ राशि : आपको दोस्तों का प्यार पाने के लिए थोडा नम्र बनना पड़ेगा ǀ आप यह नही जानते लेकिन आपको घमंडी समझा जाता है इसीलिए यह सबसे अच्छा समय है कि आप दूसरों की आलोचना करने के स्थान पर अपनी भूतकाल की गतिविधियों का विश्लेष्ण करें ǀयह आपके लिए अपने अंतर्मन में झाँकने का बहुत अच्छा समय है और आपको इसका उपयोग अपनी कमियां दूर करने के लिए इसका उपयोग जरुर करना चाहिए ǀ
कर्क राशि : आज आपकी किस्मत चमकने का दिन हैǀ सितारे कहते हैं कि आज आपको कोई विशेष काम करना पड़ सकता है ǀआज अपने किसी नजदीकी व्यक्ति को खुश कर दें,आपकी किस्मत का ताला खुल जाएगा ǀ फिर भी आज किसी को उधार ना दें ,वापस नही मिल पायेगा ǀ स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आज नही होंगी ǀ

कन्या राशि : आज आप एक बहुत बड़ी साझेदारी को अंतिम रूप देने वाले हैं लेकिन आपको अपने पार्टनर को अपने मिशन और लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट बता देना चाहिए ǀ यदि कोई विवाद हुआ भी तो आपके भावनाओं में बह जाने की सम्भावना है,इस प्रवृति पर नियंत्रण रखें ǀ आप दिन का अंतिम हिस्सा किसी बोद्धिक कार्यकलाप या कलाकारी सम्बन्धी रूचि में लगा सकते हैं ǀ
तुला राशि : आपका कोई करीबी शायद आपके कारण भावनात्मक उथल-पुथल के दायरे में है ǀआप एकदम से निष्कर्ष पर पहुच जाते हैं और इस बार भी आपने सही से समझे बिना ही इस व्यक्ति पर वफादार न होने का आरोप लगा दिया है ǀआपके लिए अच्छा यही होगा कि आप पहले शांति से बैठकर सही समय तक का इन्तजार करें और अच्छे से सोच लें ǀ
वृश्चिक राशि : आज अपने अपने ही भीतर शक्ति का नया-अद्वितीय श्रोत ढूँढ लेंगे और आपको यह अनुभव होने लगेगा कि आप अपने जीवन में जिन समस्याओं से अब जूझ रहे हैं ,उनसे निपटने के लिए आपको किसी भी बाह्य मदद की जरुरत नही है ǀ आप आसानी से खुद ही सब कर सकते हैं,इस बात का अनुभव आपको आज हो जाएगा ǀ

धनु राशि : गृहों की स्थिति ऐसी है कि आपको अप्रत्याशित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है ,पिछले कुछ समय से आप बहुत अच्छी स्थिति में हैं और फिलहाल ऐसा कुछ भी नही है जो परेशानी पैदा करने वाला दीखता हो ǀ लेकिन आज ऐसी बढ़ाएं और परेशानियां पैदा होने वाली हैं जो आपके काम और मूड दोनों को ही प्रभावित करेंगी ǀअप्रत्याशित समस्याओं से काम कुछ समय के लिए रुक सकता है ǀ

कुम्भ राशि : आज आपको अपने दृष्टिकोण को सांसारिक वास्तविकता के साथ संतुलित करने की जरुरत को समझने और इस कला में पारंगत होने की आवशयकता महसूस होगी ǀ आपकी योजनायें महत्वाकांक्षी हैं,लेकिन आपको इसके लिए वास्तविक समस्याओं को समझना होगा नही तो आप अपने अच्छे इरादे के बावजूद टकराव महसूस करेंगे ǀ आपको यह भी समझना है कि आपका किसी ऐसे व्यक्ति से भी टकराव संभव है जो आप के ही जितना महत्वाकांक्षी और दृढ संकल्पी है ǀ
मीन राशि : आज आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी ǀ आप आज तर्क के स्थान पर अपने दिल की आवाज और प्रवृति के आधार पर फैसले कर सकते हैं,लेकिन वे भी वित्त के मामले में लाभकारी ही साबित होंगे ǀआप इन दिनों फैसले लेने में सबसे अधिक महत्ता अपने मन की आवाज को देते हैं ,लेकिन आपको भविष्य की बेहतरी के लिए वर्तमान समय में कुछ आरामों को छोड़ना होगा ǀ
