गर्मी के तेवर शुरू, आसमान साफ रहेगा और तेज धूप भी निकलेगी
Apr 23, 2024, 08:30 IST
RNE , BIKANER पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद गर्मी ने अपने तेवर दिखाने आरम्भ कर दिये हैं। मंगलवार को भी दिन की शुरुआत साफ आकाश से हुई और गर्मी का असर सुबह भी साफ दिख रहा था।
हालांकि मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या भी अब हर दिन बढ़ रही है। भोर जल्दी होने के कारण लोग वॉक के लिए जल्दी निकल पड़ते हैं। सड़कों पर भी आवाजाही अधिक रहती है।
कल भी दिन के तापमान में बादल आने के बाद भी बढ़ोतरी हुई। कल दिन का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री रहा। ह्यूमेडिटी 45 प्रतिशत थी। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी।




