BIKANER : सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा हैड पोस्ट ऑफिस में आधार सम्बंधित कार्य
Jun 30, 2024, 10:25 IST
आरएनई, बीकानेर जनता की सुविधा के लिए आधार कार्ड को अपडेट करने का काम आम दिनों की तरह अवकाश के दिन भी होगा। ये विशेष व्यवस्था की गई है। ताकि लोगों को तकलीफ न उठानी पड़े।
डाकघर एटीएम के पास स्थित बीकानेर प्रधान डाकघर में रविवार को आज अवकाश के दिन भी आधार अपडेशन का कार्य हो सकेगा। डाकपाल जयपाल मीणा के अनुसार अवकाश के दिन जनता के हित मे आधार की सेवा के लिए कार्य किया जायेगा। इसमें नया आधार व आधार अपडेशन का कार्य किया जायेगा। सेंटर पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आधार सम्बंधित कार्य किये जा सकेंगे।






