हदां पुलिस ने पंजाब के युवकों को किया गिरफ्तार
Mar 19, 2024, 20:47 IST
RNE, BIKANER . लोकसभा चुनावों के चलते हो रही नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने पंजाब के दो युवकों को अवैध डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। हदां पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रणवीर पुत्र किशनलाल कुम्हार निवासी भंगरखेडा पुलिस थाना खुईयां सरवर तहसील अबोहर जिल् फाजिल्का पंजाब
और लखवीर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह मजबी सिख अचङकी पोस्ट आफिस मौजगढ पुलिस थाना खुईयां सरवर तहसील अबोहर जिला फाजिल्का पंजाब से 3 किग्रा अवैध डोडा पोस्त बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पोस्त के संबंध में तहकीकात की जा रही है।



