लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा ने राजस्थान में सहस्रबुद्धे, विजया राहटकर, प्रवेश शर्मा को सौंपा चुनावी जिम्मा
Mar 21, 2024, 13:33 IST
RNE, BIKANER . भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए राज्यवार प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त किये हैं। इसी कड़ी में राजस्थान में चुनाव प्रभारी का जिम्मा भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विनय सहस्रबुद्धे को दिया गया है।
उनके साथ राष्ट्रीय मंत्री विजय राहटकर सह प्रभारी होंगी।पूर्व सांसद प्रवेश शर्मा को भी राजस्थान में सह प्रभारी बनाया गया है।
राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा में लोकसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुरेन्द्रसिंह नागर सह प्रभारी होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूणसिंह आंध्रप्रदेश के प्रभारी रहेंगे। उनके साथ उत्तरप्रदेश के पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह सह प्रभारी के तौर पर रहेंगे।




