Movie prime

Bikaner : प्रवीण मोदी के नाम से है प्लॉट जिसमें चल रहा निर्माण कार्य

 
Bikaner : प्रवीण मोदी के नाम से है प्लॉट जिसमें चल रहा निर्माण कार्य
RNE, BIKANER . बीकानेर से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां चल रहे एक निर्माण कार्य के दौरान दीवार ढह जाने से पांच मजदूर दब गये। इनमें से एक की मौत हो गई। एक घायल को पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। उसके पांव में फ्रेक्चर हुआ है। Bikaner : प्रवीण मोदी के नाम से है प्लॉट जिसमें चल रहा निर्माण कार्य मौके पर मौजूद सदर थाना के एएसआई मोहरसिंह के मुताबिक दीवार ढहने से देशनोक थानाक्षेत्र के आंबासर गांव निवासी 35 वर्षीय छगनलाल पुत्र जसराम मेघवाल की मौत हो गई। इसके साथ ही चारअन्य घायल हुए हैं। इनमें से एक उदयरामसर के जेठाराम पुत्र नेनूराम मेघवाल के पांव में गंभीर फ्रेक्चर बताया गया है। इनके अलावा हरीश पुत्र चतराराम, घमाराम पुत्र आसूराम, पूनमचंद पुत्र अगराराम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। Bikaner : प्रवीण मोदी के नाम से है प्लॉट जिसमें चल रहा निर्माण कार्य कैसा और कहां चल रहा था निर्माण : पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोदी डेयरी के सादुलगंज स्थित ऑफिस के सटते प्रवीण पत्नी अशोक मोदी के प्लॉट में निर्माण चल रहा था। यहां जमीन से लगभग 15 फीट नीचे खुदाई करके दीवार बनाई जा रही थी। दीवार बनते हुए दो से तीन दिन हो गए। गुरूवार को पहले से हो चुके निर्माण के ऊपर और चिनाई हो रही थी। इसी दौरान दीवार ढह गई। यहां काम कर रहे मजदूर दब गये। दोपहर को हुई घटना के संबंध मंे अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। Bikaner : प्रवीण मोदी के नाम से है प्लॉट जिसमें चल रहा निर्माण कार्य Bikaner : प्रवीण मोदी के नाम से है प्लॉट जिसमें चल रहा निर्माण कार्य Bikaner : प्रवीण मोदी के नाम से है प्लॉट जिसमें चल रहा निर्माण कार्य