मौसम : बादलों से शुरू हुआ दिन, हल्की हवा, गर्मी नहीं
Aug 30, 2024, 09:57 IST

** आज भी मौसम शुष्क रहेगा
** राज्य में मानसून कमजोर
RNE, Bikaner बादलों से अटे आकाश ने बीकानेर में शुक्रवार का स्वागत किया। मंद हवा भी चल रही थी जिसके कारण उमस का अहसास नहीं हो रहा था। अच्छे मौसम के कारण लोग बड़ी संख्या में मॉर्निंग वॉक को निकले हुए थे। रातें अब ठंडी होने लगी है, उसके कारण सुबह अच्छा मौसम रहता है।
राज्य में मानसून धीमा राज्य के पश्चिमी हिस्से को छोड़कर शेष जगहों पर मानसून कमजोर हो गया है। जयपुर, भरतपुर, सीकर, चूरू, कोटा, अजमेर, जोधपुर सहित कई जिलों में अब दिन में धूप निकलने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 1 सितम्बर को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर व अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में 2 सितंबर को तेज बारिश हो सकती है।
बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा बीकानेर में आज भी मौसम दो दिनों की तरह शुष्क रहेगा। धूप निकलेगी और छितराए हुए बादल रहेंगे। गर्मी का अहसास रहेगा। कल अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री रहा।



