Movie prime

मौसम : गर्मी व उमस से शुरू हुआ मंगलवार, दिन में बादल रहेंगे

 
मौसम : गर्मी व उमस से शुरू हुआ मंगलवार, दिन में बादल रहेंगे
** राज्य में मानसून से भारी वर्षा ** बीकानेर में बादल तरसा रहे आरएनई, बीकानेर गर्मी व उमस से बीकानेर में मंगलवार की शुरुआत हुई। सुबह सुबह की उमस बहुत ज्यादा परेशान करने वाली थी और तेज गर्मी का अहसास करा रही थी। साफ लग रहा था कि आज भी दिन उमस के कारण बेहाल रहेगा। सुबह हवा का कोई नामोनिशान भी नहीं था। मॉर्निंग वॉक करने वाले भी इससे परेशान थे और घर की तरफ वापस जल्दी लौट रहे थे। मौसम : गर्मी व उमस से शुरू हुआ मंगलवार, दिन में बादल रहेंगे केवल तरसा रहे बादल चार दिन से बीकानेर के आकाश पर काले बादल उमड़ घुमड़ कर आते हैं मगर तरसा कर निकल जाते हैं। बरसते नहीं। ग्रामीण इलाकों को जरूर भिगोते हैं। उससे शहर में उमस ज्यादा बढ़ जाती है और लोग बेहाल हो जाते हैं। मौसम : गर्मी व उमस से शुरू हुआ मंगलवार, दिन में बादल रहेंगे राज्य में मानसून मेहरबान जबकि पूर्वी राजस्थान सहित अनेक इलाकों पर मानसून पूरी तरह से मेहरबान है। कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश हो रही है। कोटा, उदयपुर संभाग पर मानसून की ज्यादा मेहरबानी है। मौसम : गर्मी व उमस से शुरू हुआ मंगलवार, दिन में बादल रहेंगे आज भी बादल रहेंगे मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर में आज भी धूप निकलेगी मगर बादल भी छाये रहेंगे। कल दिन का अधिकतम तापमान 39. 6 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी कल बढ़कर 31.2 डिग्री पर पहुंच गया। रात बहुत गर्म थी। मौसम : गर्मी व उमस से शुरू हुआ मंगलवार, दिन में बादल रहेंगे