Skip to main content

बदले की भावना से लड़के की मां को निर्वस्त्र कर पीटा,सभी आरोपी फरार

आरएनई,स्टेट ब्यूरो। 

सूबे में एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। एक लड़के ने प्रेम विवाह किया तो लड़की के परिजनों ने बदले की भावना से लड़के की मां को निर्वस्त्र कर पिटाई कर दी। मामला प्रतापगढ़ जिले छोटी सादड़ी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने देर रात मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

ये है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि करीब एक साल पहले, पीड़िता के बेटे ने लव मैरिज की थी। लड़के के परिवार वाले इस शादी से खुश थे, लेकिन लड़की के परिजन नाराज चल रहे थे। उन लोगों ने शादी के समय काफी विरोध किया था। हालांकि, लड़के के परिवार वालों के साथ देने की वजह से शादी हो गई थी।

सभी आरोपी फरार

डीएसपी गोपाल लाल के अनुसार, पीड़िता जब सार्वजनिक कार्यक्रम से लौट रही थी, उस दौरान लड़की के परिजनों ने निर्वस्त्र करके लड़की को भगाने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।