Skip to main content

करीबी दोस्तों व परिवार की मौजूदगी में साउथ मुंबई में करेंगे शादी

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा शीघ्र ही विवाह बंधन में बंधने जा रही है। वे सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की सुपुत्री है और उनके खाते में कई सफल फिल्में है। फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है।

दोनों के प्रेम की चर्चा काफी समय से सोशल मीडिया पर चल रही थी। दोनों की एक साथ की कई तस्वीरें भी वायरल हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनाक्षी व जहीर 23 जून को करीबी दोस्तों व परिवार की मौजूदगी में साउथ मुंबई में शादी करेंगे। सोनाक्षी ने 2010 में दबंग फिल्म से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी।