Skip to main content

Priyanka के फार्म हाउस पर सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, IGMC हॉस्पिटल में इलाज के बाद छुट्टी

RNE Network, Shimla.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता, सांसद सोनिया गांधी की शिमला में अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें IGMC हॉस्पिटल ले जाया गया। लगभग दो घंटे हॉस्पिटल में देखभाल की बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

दरअसल सोनिया गांधी शिमला में अपनी बेटी और सांसद प्रियंका के छराबड़ा स्थित फार्म हाउस पर 02 जून को आई थी। प्रियंका यहां पहले से मौजूद थी। इसी दौरान शनिवार को अचानक सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई। बताया जाता है कि ब्लड प्रेशर बढ़ने से वे असहज महसूस कर रही थी। उन्हें इन्दिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) ले जाया गया था।

IGMC के सुपरिंटेंडेंट डॉ. राहुल राव के हवाले से आई जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी रूटीन जांच के लिए आई थीं। उनके जरूरी टेस्ट किए। जांच के बाद वह अस्पताल से लौट गईं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने भी कमोबेश यही बात कही।