Movie prime

क्या ये स्पा ही है? देर रात तक पहुंचते हैं लड़के-लड़कियां

 
आरएनई, बीकानेर। ‘देर रात, बाजार बंद। सड़कों पर आवाजाही बिलकुल कम। शहर के सबसे प्रमुख स्थान पर बने मॉल के मुख्य दरवाजे भी बंद। अचानक एक फ्लोर पर चहल-पहल दिखती है। एक-एककर कुछ लोग पहुंचने लगते हैं। इनमें लड़के-लड़कियां सभी शामिल हैं। स्पा का बोर्ड लगे एक दुकान में घुसते हैं। देर रात तक यूं ही आवाजाही बनी रहती है।’ क्या ये स्पा ही है? देर रात तक पहुंचते हैं लड़के-लड़कियां फोटो-वीडियो में दिख रही यह आवाजाही एक दिन की नहीं है वरन लगभग हर रात का दृश्य है। किसी एक स्पा का नहीं वरन कोटगेट और आस-पास बने दसियों स्पा सहित शहर के हर हिस्से में भी ऐसे नजारे दिख रहे हैं। कभी-कभार तो रात को दो-दो बजे तक लोगों की आवाजाही दिखती है। क्या ये स्पा ही है? देर रात तक पहुंचते हैं लड़के-लड़कियां इस मार्केट सहित हर स्पा के नजदीक रहने वालों का कहना है, हमें लगता है कि कुछ संदिग्ध है। कई बार पुलिस को सूचना के बाद कुछ छोटी-मोटी कार्रवाई भी देखी गई लेकिन कभी बड़ी, ठोस कार्रवाई अब तक नहीं दिखी है। क्या ये स्पा ही है? देर रात तक पहुंचते हैं लड़के-लड़कियां अपना नाम बताने से झिझक रहे स्पा के नजदीक रहने वालों का कहना है, इनमें कई जगह जहां खुद दबंग है तो कइयों के यहां दबंगोें का आना-जाना भी दिखता है। ऐसे में कोई भी कुछ कहने की हिम्मत नहीं रखता। क्या ये स्पा ही है? देर रात तक पहुंचते हैं लड़के-लड़कियां अलबत्ता हालात से दुखी लोगों को उम्मीद है कि शहर में सदिग्धों की तलाश के लिए जगह-जगह खुद जाकर छापे मारने वाली एसपी तेजस्विनी की नजर इन पर पड़ें तो हो सकता है कि वास्तविक स्थिति सामने आएं और कार्रवाई हों। (वीडियो-फोटो सोर्स : नाम बताने से डर रहे स्थानीय निवासी, सीसीटीवी कैमरे) क्या ये स्पा ही है? देर रात तक पहुंचते हैं लड़के-लड़कियां क्या ये स्पा ही है? देर रात तक पहुंचते हैं लड़के-लड़कियां क्या ये स्पा ही है? देर रात तक पहुंचते हैं लड़के-लड़कियां