Skip to main content

दोनों की मुलाकातें ये कयास पैदा कर रही है कि अंदरखाने बहुत कुछ चल रहा है

RNE, Network

महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावों की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। ये चुनाव इसी साल में होने हैं। इस कारण महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है।
शिव सेना शिंदे के मुखिया व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस समय ज्यादा सक्रिय दिख रहे हैं।

उन्होंने एनसीपी शरद के मुखिया शरद पंवार से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी है। 15 दिन की अवधि में शिंदे ने शरद पंवार से 2 बार जाकर मुलाकात की है। इससे राजनीतिक सरगर्मी ज्यादा बढ़ी है।

इस समय शिंदे भाजपा के साथ सरकार में है और शरद महा विकास अघाड़ी में है। इसके बावजूद हो रही मुलाकातें ये कयास पैदा कर रही है कि अंदरखाने बहुत कुछ चल रहा है। महाराष्ट्र में बड़े राजनीतिक उलटफेर की आशंका भी बताई जा रही है।