Skip to main content

बीकानेर संभाग में आज तेज हवा, बारिश की संभावना

  • जयपुर व भरतपुर संभाग में भी रहेगा यही असर
  • तापमान में आयेगी गिरावट

RNE Bikaner.

एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आज बीकानेर संभाग में अनेक स्थानों पर तेज हवाएं चलेगी और कहीं कहीं बारिश की भी संभावना है। हालांकि यह एक कमजोर विक्षोभ है इस कारण इसका असर केवल आज आज ही रहेगा।
बीकानेर में आज भी सुबह सुहावनी थी, गर्मी नहीं थी। हल्की हवा के कारण मौसम रात से ही ठंडा बना हुआ था। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम अच्छा होने के कारण लोग बड़ी संख्या में सुबह वॉक के लिए भी निकले हुए थे।जयपुर व भरतपुर में भी असर:

पश्चिमी विक्षोभ का असर बीकानेर के साथ जयपुर व भरतपुर संभागों में भी रहेगा। वहां भी कई जगह तेज हवाएं चलेगी और बारिश की संभावना है।बीकानेर शुष्क रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा। दिन में तापमान जहां अधिक रहेगा तो रात को वो कम हो जायेगा।