Skip to main content

Suicide : UPSC रिजल्ट आने के बाद निराश पूर्व अधिकारी की बेटी ने किया सुसाइड, सड़ गया शव

RNE Network UP.

सिविल सर्विसेज के तैयारी कर रही एक पूर्व अधिकारी की बेटी का सलेक्शन नहीं होने पर निराशा में सुसाइड करने का मामला सामने आया है। जब सुसाइड किया उस वक्त से घर में कोई और नहीं था। शब पड़ा रहा और बदबू आने के बाद पड़ौसियों को पता चला। शव के पास सुसाइड नोट भी मिला है।

घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ में गंगानगर थाना इलाके की है। यहां गंगा कॉलोनी निवासी BSNL के पूर्व DGM कांताप्रसाद शुक्ल की बेटी प्रियंका का शव घर में मिला है। शव तीन-चार दिन पुराना होने से सड़ गया है। इसके साथ सुसाइड नोट 22 अप्रेल का मिला है। ऐसे में माना जा रहा है कि 22 अप्रेल को मौत हो गई। उसी दिन यूपीएससी का रिजल्ट आया था। कहा जा रहा है कि सिविल सर्विस परीक्षा में फेल होने पर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्रियंका ने पहले भी कई बार एग्जाम दिये थे। वह अन्य एग्जाम में भी असफल रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दरअसल कांता प्रसाद शुक्ला परिवार के साथ भतीजी की शादी में महोबा चले गए थे। कांता प्रसाद की 40 साल की बेटी प्रियंका घर पर अकेली थी। शुक्रवार को लोगों ने घर के अंदर से बदबू आने के कारण कांता प्रसाद को फोन किया। वे परिवार के साथ रात करीब 8.30 बजे घर पहुंचे तब बेटी प्रियंका का शव उनको बेडरूम में मिला।