
सुखबीर बादल फिर से शिरोमणि अकाली दल के निर्विरोध अध्यक्ष बने, तन्खैया घोषित होने के बाद वे हट गए थे अध्यक्ष पद से
RNE Network.
शिरोमणि अकाली दल ( शिअद ) के नेता सुखबीर सिंह बादल को एक बार फिर से पार्टी अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुन लिया गया है। वे इससे पहले धार्मिक सजा के कारण अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके थे।बादल को अध्यक्ष बनाने का फैसला अमृतसर में पार्टी के जनरल डेलीगेट सेशन में किया गया। 62 वर्षीय बादल पहली बार 2008 मे पार्टी के अध्यक्ष चुने गए थे। हालांकि 2023 में उन्हें अकाल तख्त ने धार्मिक अनुशासन का दोषी घोषित किया था। उसके चलते उन्होंने नवम्बर 2024 में इस्तीफा दे दिया था।