अंतरिक्ष में 150 दिन बाद भी फिट हैं सुनीता विलियम्स, स्वास्थ्य को लेकर फैली अफवाहों पर लगाया विराम
Nov 14, 2024, 10:59 IST
RNE Network भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को लेकर सुखद खबर सामने आई है। खुद सुनीता ने अपने स्वास्थ्य को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा है कि उनका वजन उतना ही है जितना जून में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने के समय था।
यह अफवाहें हाल ही में उनकी दुबली दिखने वाली तस्वीरों से फैली। जिनमें अंतरिक्ष मे 150 दिन बिताने के बाद वे कमजोर व दुबली दिख रही थी। सुनीता ने मीडिया को दिए वीडियो साक्षात्कार में बताया, मेरे शरीर मे थोड़ा बदलाव है, लेकिन मेरा वजन सही है। इस वीडियो को नासा ने साझा किया।
ये कहा सुनीता ने: सुनीता ने इस वीडियो में कहा है कि वास्तव में मेरा वजन पहले जैसा ही है। आप जानते हैं कि अंतरिक्ष में सिर थोड़े बड़े दिखते हैं क्योंकि शरीर के साथ तरल पदार्थ भी समान रूप से फैल जाते हैं.. मेरी जाँघे मोटी हो गई है.. हम यहां एक्सरसाइज कर रहे हैं।






