
हैरानी : जहां अन्य राज्यों में विधायक कोटा बढ़ता है वहीं दिल्ली में विधायक कोटा 67 फीसदी घटा
- यहां विधायक विकास कोटा बढ़ाने के बजाय काफी घटा दिया
- अन्य राज्यों में तो ये विकास का कोटा बढ़ाया जाता है, इस कारण निर्णय चकित करने वाला
RNE Network.
हर सांसद व विधायक को विकास निधि मिलती है, जिसे विधायक व सांसद विकास कोटा कहा जाता है। इस बजट से विधायक व सांसद अपने क्षेत्र में विकास के कार्य स्वीकृत करते हैं। इस कोटे में हर बार विधानसभा हो या लोकसभा, बढ़ोतरी होती है।
मगर देश मे दिल्ली पहला राज्य है जहां विधायक कोटा बढ़ाने के बजाय घटाया गया है। अब तक दिल्ली में हर विधायक को इस कोटे में 15 करोड़ हर साल मिलते थे, मगर अब उनको केवल 5 करोड़ हर साल मिलेंगे। ये निर्णय दिल्ली की नई भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री ने लिया है। दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने इस निर्णय की पुष्टि की है।