Skip to main content

मल्लिकार्जुन खरगे ने पेश किया प्रस्ताव, सोनिया सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुन ली गई

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष चुन लिया गया है। कल संसद के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई जिसमें उनको अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रखा। गौरव गोगोई व तारिक अनवर ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। उसके बाद सोनिया सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुन ली गई।

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया। बताते हैं, इस पर राहुल ने कहा कि उनको सोचने के लिए कुछ समय दिया जाये।

सदन में नेता प्रतिपक्ष का पद 10 साल से खाली है क्योंकि की इस पद जितने सांसद कांग्रेस के दो चुनाव से नहीं जीते। पहली बार जीते हैं। कांग्रेस को 2014 में 44 व 2019 में 52 सीटें ही मिली थी।