तमिलनाडु भाजपा को मिल गया अब नया अध्यक्ष, नयनार को बनाया गया नया प्रदेशाध्यक्ष, उन पर कमल की जिम्मेवारी
Apr 12, 2025, 11:01 IST
RNE Network. तमिलनाडु भाजपा को अब नया अध्यक्ष मिल गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव हो गया है। पार्टी ने नयनार नागेन्द्रन को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उनको सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। उनके नाम का प्रस्ताव निवर्तमान प्रदेधाध्यक्ष के अन्नामलाई ने रखा।
भाजपा व अन्ना द्रमुक के बीच विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन हुआ है और अब कमल की जिम्मेवारी नयनार के कंधों पर है। भाजपा व अन्ना द्रमुक के मध्य पहले गठबन्धन था मगर फिर रिश्ते बिगड़ गये। रिश्ते बिगड़ने में के अन्नामलाई की भी बड़ी भूमिका थी। इस कारण अब नयनार को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।



