Skip to main content

भाजपा सदस्यता अभियान की सुस्ती से तावड़े नाराज, सख्त आदेश

  • 10 दिन में लक्ष्य पाने का निर्देश
  • 15 अक्टूबर डेडलाइन है

RNE NETWORK

राजस्थान में सुस्त चल रहे भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर राष्ट्रीय संयोजक विनोद तावड़े ने नाराजगी जताई है। राज्य में धीमी गति से चल रहे अभियान से वे खासे नाराज हैं।


तावड़े ने 10 दिन में नेताओं को युद्ध स्तर पर टारगेट पूरा करने के निर्देश दिए हैं। तावड़े ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विधायकों, सांसदों और विधानसभा प्रत्याशियों की बैठक ली। सीएम भजनलाल व प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी इससे जुड़े।


तावड़े ने कहा कि 15 अक्टूबर प्राथमिक सदस्यता अभियान की डेडलाइन है। ऐसे में अब 10 दिन बचे हुए हैं, इस लिहाज से जो टारगेट राज्य के लिए तय किया गया है, उसे पूरा किया जाये। इससे पहले इस मसले पर बी एल संतोष भी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।


अब तक केवल एक तिहाई सदस्य

प्रदेश भाजपा को एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसे सीएम ने सवा करोड़ कर दिया। अब तक कुल लक्ष्य के मुकाबले एक तिहाई सदस्य ही बन पाए हैं। जिसकी संख्या 35 लाख के करीब बताई जा रही है। अब 10 दिन में भाजपा को 90 लाख का टारगेट पूरा करना है।