Skip to main content

क्या है कोई राजनैतिक संदेश ?

आरएनई, नेशनल ब्यूरो। 
इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। उनकी यात्रा अभी बिहार में है और आज उत्तर प्रदेश के चंदौली में प्रवेश करेगी।

सासाराम, बिहार में कल न्याय यात्रा में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल हुए और वे राहुल गांधी के सारथी बने। तेजस्वी ने यात्रा में राहुल का जो वाहन था, उसे चलाया। ड्राईवर बने थे तेजस्वी। सासाराम मीरा कुमार का लोकसभा क्षेत्र है और वहां यात्रा में भारी भीड़ शामिल हुई।