मौसम : घटे तापमान व हवाओं ने सर्दी बढ़ाई, सावधानी रखना जरूरी
Mar 4, 2024, 09:48 IST
आरएनई, बीकानेर दिन के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कल अचानक आई गिरावट के कारण सर्दी का असर बढ़ गया। आज सुबह तक भी कल शाम से चली हवाओं का असर रहा, जिसके कारण ठंड थोड़ी कल की अपेक्षा बढ़ गई।
लोगों के शरीर पर गर्म कपड़े भी बढ़ गये और मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या भी कम हो गई। बारबार बदलते इस मौसम से सावधान रहने की जरूरत है। नहीं तो सर्दी, बुखार, जुकाम होने की संभावना है।
कल पारा एकदम से गिर गया। कल का अधिकतम तापमान घटकर 22.8 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान भी 4 डिग्री गिरकर 9.4 डिग्री पर आ गया। इसी कारण रात को सर्दी का जोर रहा और लोग जल्दी घरों में घुस गये। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार- पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा।



