RudraNewsExpress_Logo

दहेज का सामान और झोंपडा जलकर राख

 
आरएनई,चुरू।  प्रदेश के चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के गांव जान्दवा के बिका की ढाणी में शादी वाले घर में 11 में से 10 सिलेंडर एक के बाद एक धमाके से फट गए। शुक्रवार सुबह 11 बजे हुए तेज धमाकों की आवाज से पूरा गांव दहल गया। ग्रामीण मौके पर दौड़कर आए। सिलेंडर फटने से लगी आग में करीब दो लाख का दहेज का सामान व पड़ौसी का एक झोंपड़ा जलकर राख हो गया। हादसे के वक्त घर में सिर्फ तीन महिलाएं थी। गनीमत रही कि किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन, इन धमाकों ने जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट कांड की याद दिला दी है। दहेज का सामान और झोंपडा जलकर राखजानकारी के मुताबिक 4 मार्च को घर में सूर्यप्रकाश शर्मा की व 6 मार्च को उसकी बहन सविता की शादी है। ऐसे में घरेलू गैस सिलेंडर घर में लाकर रख गए थे। हादसा उस वक्त हुआ जब घर के सब लोग शादी की खरीद को लेकर चूरू गए हुए थे। सिलेंडर फटने से लगी आग में करीब दो लाख का दहेज का सामान व पड़ौसी का एक झोंपड़ा जलकर राख हो गया। ग्रामीणो ने घटना की जानकारी चूरू दमकल विभाग को दी। इसके बाद मौके पर गई दमकल ने आग पर काबू पाया। दहेज का सामान और झोंपडा जलकर राख हादसे के वक्त घर पर थी तीन महिलाएं सूर्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना के समय उसकी मां रेवन्ती, भाभी पूनम व बहन सविता ही घर थे। बाकी सब लोग शादी की खरीदारी करने चूरू आए थे। हादसे की जानकारी उसकी बहन सविता ने फोन पर दी। हालांकि परिवार के लोग गैस सिलेंडर भभकने का कारण फिलहाल नहीं बता पा रहे हैं। गनीमत ये रही कि कोई जनहानी नहीं हुई। दहेज का सामान और झोंपडा जलकर राख एक के बाद एक 11 में से 10 सिलेंडर फटे घास-फूस के छप्पर में रखे सिलेंडर अचानक भभकने लगे। एक के एक बाद एक 11 में से 10 सिलेंडर फटे। एक सिलेंडर करीब आधा किमी दूर श्मशान में जाकर गिरा। एक सिलेंडर 300 मीटर दूर पड़ोसी के खेत में जाकर गिरा। वहीं एक सिलेंडर पड़ोस में रहने वाले किसान के झोंपड़े पर जाकर गिरा। जिससे झोंपड़ा जल गया। धमाकों से पूरा गांव दहल गया। ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। दहेज का सामान और झोंपडा जलकर राख दहेज का सामान और झोंपडा जलकर राख

FROM AROUND THE WEB