
धन्यवाद वसुंधरा राजे जी…., पीसीसी चीफ डोटासरा ने ये कह दिया, ट्वीट कर राजे का धन्यवाद, राज्य सरकार पर प्रहार
RNE Network.
‘ धन्यवाद वसुंधरा राजे जी ‘ ! कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का यह ट्वीट देखकर न केवल कांग्रेसी अपितु भाजपाई लोग भी चकित हो गई। बात समझने के लिए ट्वीट को एक सांस में पढ़ना आरम्भ कर दिया। उसके कारण ही यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।ये है डोटासरा के ट्वीट में:
डोटासरा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि धन्यवाद वसुंधरा राजे जी, राजस्थान की जनता को निष्क्रिय भाजपा सरकार की सच्चाई बताने के लिए। ‘ अफसर सो रहे हैं, लोग रो रहे हैं, मैं ऐसा नहीं होने दूंगी। ‘भजनलाल सरकार की विफलताओं का यह व्याख्यान विपक्ष के किसी नेता ने नहीं, बल्कि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी कर रही है। ‘
भाजपा की राज्य सरकार पर तंज करने वाला यह ट्वीट डोटासरा ने राजे के उस ट्वीट पर किया है जिसमे उन्होंने झालावाड़ की पेयजल समस्या पर तल्ख ट्वीट किया और अफसरों को चेतावनी दी थी।