Skip to main content

शुक्र है जान बच गई: एक्स-रे में स्क्रू दिखा, निकाला तो डॉक्टर भी हैरान रह गये

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डा.गुंजन सोनी ने बताया, बच्चे के लिए इमरजेंसी ओटी चालू किया, डॉक्टर घर से आये

RNE, Bikaner

यूं तो लगभग आये दिन बच्चे कुछ न कुछ ऐसा निगल लेते हैं जो उनके और परिजनों के लिये परेशानी का कारण बन जाते हैं लेकिन रविवार को बीकानेर में एक बच्चे के शरीर से कुछ ऐसा निकला कि देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गये। हैरानी की बात यह भी है कि जो चीज निकाली गई वह एक्स-रे में पूरी तरह नहीं दिख रही थी। ऐसे में  एक्स-रे में जो महज स्क्रू दिखा वह निकलने के बाद कुछ अलग ही वस्तु थी।

आपताकालीन उपचार:

दरअसल रविवार को लगभग पांच वर्षीय बच्चे तेजवीर को नजदीकी गांव से पीबीएम हॉस्पिटल लाया गया था। घरवालों ने बताया कि इसने कुछ निगल लिया है। एक्स-रे करवाया तो उसमें स्क्रू नजर आया।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डा.गुंजन सोनी का कहना है, पीबीएम में डॉक्टर्स आपात स्थिति में त्वरित राहत के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं। उसी लिहाज से रविवार को भी इमरजेंसी में सीनियर डॉक्टर ने घर से आकर बच्चे के गले में फंसी वस्तु निकाली और राहत दिलाई। इनमें डॉक्टर गौरव गुप्ता, डा.विवेक, डा.राजीव, डा.दिव्या, आनंद, नर्स संतोष सहायक नरेन्द्र सांखला है आदि की टीम इसमें शामिल रही।

बच्चे के शरीर से यह निकला:

दरअसल डॉक्टर्स ने जब पांच साल के तेजवीर का एक्स-रे करवाया तो उसके गले में नीचे की तरफ एक स्क्रू नजर आया। जब निकाला तो यह एक केबल पिन थी। बताया जाता है कि मेडल के उपर की लेयर एक्स-रे में नहीं आती। ऐसे में  पहले यह पता नहीं चल पाया कि कैसी पिन फंसी है। बच्चे की हालत ठीक है। उसके परिजनों का कहना है, घर में लाइट का काम चल रहा था। इसी दौरान बच्चे ने केबल पिन निगल ली।