Skip to main content

मौसम : हल्के बादल, साफ आसमान, मंद हवा, उमस से भी शुरू हुआ दिन

** मानसून फिर सक्रिय होने के आसार
** दो दिन बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी

RNE, Bikaner

बुधवार को बीकानेर में दिन की शुरुआत खुले आसमान से हुई। मगर आसमान में हल्के बादल अवश्य थे। मंद हवा भी चल रही थी पर साथ में रात की तरह उमस भी बरकरार थी। जिससे गर्मी का अहसास भी हो रहा था। लोग अपने घरों से मॉर्निंग वॉक के लिए तो निकले मगर अधिक देर तक वॉक नहीं कर पाये। पसीने के कारण थकान ज्यादा थी तो घरों को वापस लौट आये। आज भी बीकानेर में बादल तो रहेंगे। उमस भी रहेगी।

मानसून फिर सक्रिय

राज्य में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। प्रदेश में 4 दिन मानसून की रफ्तार सुस्त रही थी, मगर मौसम विभाग का मानना है कि अब 4 दिन में मानसून फिर सक्रिय रहेगा। पिछले 24 घन्टे में कई इलाकों में हल्की बारिश का दौर चला मगर जालौर, सीकर, धौलपुर, करौली में जमकर बारिश हुई।

आने वाले समय में मूसलाधार बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी और दक्षिण ओडिसा तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। जिसके कारण राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 17-18 जुलाई को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी।

बीकानेर में आज बादल रहेंगे

बीकानेर के आसमान पर मौसम विभाग के अनुसार आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। कल बीकानेर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा तो न्यूनतम तापमान भी 31.5 डिग्री पर जा पहुंचा। रात गर्म थी और उमस से लोगों का बुरा हाल था।