
गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट 30 अप्रैल को भक्तों के लिए खुलेंगे, चार धाम में इन दो के कपाट खुलने की तय हुई तिथि
RN Network.
उत्तराखंड के चार धाम की यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लगतार हो रहे हैं। पंजीकरण कराने वालों की संख्या लाखों को पार कर गयी है। ये चार धाम दुर्गम पहाड़ी इलाकों में है और यहां बर्फबारी होती है, इस कारण सर्दी में यहां कपाट बंद हो जाते हैं। गर्मी में कपाट खुलते हैं और पंजीकरण कराने वाले ही स्वास्थ्य जांच के बाद यात्रा कर सकते हैं।गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को खुलेंगे। गंगोत्री धाम के अक्षय तृतीया पर सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर विधि विधान से कपाट खोले जाएंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को ही खुलेंगे, लेकिन समय यमुना जयंती पर तय होगा।