Skip to main content

कल शुरू हो गया प्रयास, दो यात्री फंसे हैं अंतरिक्ष में

सुनीता विलियम्स को लाने के लिए मिशन लॉन्च हुआ

RNE NETWORK
भारतीयों के लिए कल से उम्मीद की संभावनाएं जगी है। अंतरिक्ष में फंसी भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स व उनके साथी को वापस लाने का मिशन कल से शुरू हो गया है।


स्पेसएक्स का एक मिशन फ्लोरिडा के केप कैनारवल से अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स व बुच विल्मोर को वापस लाने के लिए शनिवार को रवाना हो गया। दोनों कई महीनों से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर फंसे हुए हैं। मिशन में नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव भी सवार है।


नासा हर छह महीने में अंतरिक्ष स्टेशन पर चालक दल को बदलता है, सुनीता और विल्मोर को लाने के लिए स्पेसएक्स प्रक्षेपण से दो अंतरिक्ष यात्रियों को पहले ही वापस बुला लिया गया था। रोटेशन के तहत नई लॉन्च की गई उड़ान फरवरी के अंत तक वापस आयेगी। तब तक सुनीता व विल्मोर अंतरिक्ष मे आठ महीनें से अधिक समय बिता चुके होंगे। हालांकि वे जून में केवल एक सप्ताह के लिए स्पेस स्टेशन में गए थे।