
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के पिता करेंगे रामलला के दर्शन, मस्क के पिता ने अयोध्या धाम आने की दी है जानकारी
RNE Network.
अयोध्या धाम में राम मंदिर बनने के बाद से ही यह स्थान दुनिया में प्रसिद्ध हो गया है। अयोध्या में बने रामलला के मंदिर में श्री राम के दर्शन करने देश के अलग अलग हिस्सों से तो रोज ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे है। विदेशों में रहने वाले भारतीय भी रामलला के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आ रहे है।
अब तो विदेशी पर्यटकों के लिए भी अयोध्या का राम मंदिर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वे भी रामलला के दर्शन को उत्सुक है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के पिता भी अयोध्या धाम आयेंगे। वे यहां आकर रामलला के दर्शन करेंगे।