
फिर चला नाम बदलने का सिलसिला, उस्मानाबाद स्टेशन धराशिव हुआ
RNE Network.
पिछले एक दशक से देश में नाम बदलने का सिलसिला चल रहा है। ये सिलसिला कभी तेजी पकड़ता है तो कभी मंद पड़ जाता है। इस बदलाव की बयार कई राज्यों में एक साथ चली है धड़ाधड़ स्थानों के नाम बदले जा रहे है।
अनेक राज्यों में जिलों, कई रेलवे स्टेशनों, कई सड़क मार्गों तक के नाम बदल गए है। ये सिलसिला महाराष्ट्र में भी चला हुआ है। इस राज्य में नाम बदलने का काम काफी समय से चल रहा है। इस बार इस कड़ी में एक रेलवे स्टेशन का नाम आया है। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद स्टेशन का नाम बदलकर अब धाराशिव कर दिया गया। अब इसी नाम से यह स्टेशन पहचाना जायेगा।